शिक्षा-स्वास्थ्य-लोकजागरण अभियान की तैयारी

शिक्षा-स्वास्थ्य-लोकजागरण अभियान की तैयारी



चम्पारण नीति/बेतिया/प. चम्पारण :-
जिले में संचालित स्वयंसेवी संस्था संगठन "संकल्प संगम बिहार " की बैठक संपन्न।
               बगहा स्थित वन विकास भारती के परिसर में आयोजित बैठक में जिले की करीब 36 संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बैठक को सबल व सफल बनाने का प्रयास किया।
       स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि/पदाधिकारी

            बैठक के दौरान बिगत बैठक में लिये गये निर्णय व संस्थाओं द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की गई। साथ यह भी तय किया गया कि व्यापक पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य विषयक लोक जागरण के लिए समुदाय स्तर पर सघन अभियान चलाया जायेगा। जरूरत अनुसार स्वास्थ्य स्वयंसेवक भी बहाल किये जायेंगे।
        बैठक में सहभागी संस्थाओं/प्रतिनिधियों ने यह महसूस किया कि समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरण जरूरी है। गाँव के लोगों को यह महसूस कराने की जरूरत है कि गरीबी से निकलने के लिए शिक्षा का होना और स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। शिक्षित होकर स्वस्थ रहने की तरीकों की जानकारी और गरीबी से निकलने की रास्ता तय कर सकते है।
       बैठक में राजू सिंह (पीरामल फाऊंडेशन) लक्ष्मी देबी,शारदा देवी, खूबलाल, शंभूनाथ मिश्र, अरबिंद कु.सिंह सहित करीब पचास लोगों अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कु. सिंह तथा संचालन नंदलाल भाई (आधार) ने किया।

Post a Comment

0 Comments