विधायक ने प्रखंड मुख्यालय मैदान का लिया जायजा

रजौन,बांका :- विधायक मनीष कुमार ने शुक्रवार की संध्या रजौन प्रखंड मुख्यालय मैदान का जायजा लिया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि मिथिलेश उर्फ टिंकू सिंह, पूर्व मुखिया घनश्याम सिंह, जदयू जिला युवा महासचिव स्कंद कुमार, कौशल किशोर, सुभाष चंद्र राव, ब्रजेश कुमार पासवान, अमन कुमार आदि ने विधायक मनीष कुमार को प्रखंड मुख्यालय मैदान का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगवाने एवं मॉर्निंग वॉक हेतु मैदान के चारों ओर फुटपाथ का निर्माण कराने के अलावे पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन को ध्वस्त करने की मांग की है। इसपर विधायक ने प्रखंड मुख्यालय मैदान को हर तरह से सुसज्जित आदि करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट:- केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post