सेवानिवृत्त पंचायत सेवक सह राजस्व कर्मचारी का निधन, इलाके में शोक की लहर

सेवानिवृत्त पंचायत सेवक सह राजस्व कर्मचारी का निधन, इलाके में शोक की लहर

रजौन,बांका:- प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत लकड़ा ग्राम निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सेवक सह राजस्व कर्मचारी सीताराम सिंह का 92 वर्ष की उम्र में विगत बुधवार की रात्रि करीब 11:30 बजे भागलपुर के खंजरपुर स्थित निवास स्थान पर हृदय गति रुक जाने से निधन होने की खबर है। दिवंगत सीताराम सिंह मूलतः पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत धर्मायचक गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में करीब चार-पांच दशक से अपने ससुराल लकड़ा में बस गए थे। इनके निधन की खबर के बाद परिजनों सहित गांव-इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे 31 मार्च 1994 को अपने गृह पंचायत से ही सेवानिवृत्त हुए थे। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे पार्थिव शरीर को मुक्ति रथ के माध्यम से लकड़ा लाया गया। मुक्ति रथ पर सवार पार्थिव शरीर को लकड़ा, दौना, झिकटा, चकपरासी, गौतार आदि गांव का भ्रमण कराया गया। वे अपने पीछे पत्नी प्रभा देवी, चार पुत्र, एक पुत्री कुमारी संगीता एवं जमाई ई. भानू प्रताप सिंह सहित हंसता-खेलता पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। दिवंगत सीताराम सिंह का बड़ा पुत्र प्रभास चंद्र सिंह कोऑपरेटिव विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। दूसरा पुत्र राजेश कुमार रंजन उर्फ मंटू कई वर्षों से शिक्षा जगत में अलख जगा रहे हैं। इनके द्वारा स्थापित भागलपुर, नवगछिया, बांका एवं रजौन के लकड़ा, भूसिया समेत कई अन्य स्थानों पर एनईसी आईटीआई कॉलेज एवं एनईसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। इसके अलावे इनके द्वारा झारखंड के गोड्डा जिले अंतर्गत महगामा में सिलिकन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ नामक एक नर्सिंग कॉलेज भी संचालित किया जा रहा है। तीसरा पुत्र मनोज कुमार निराला 1994 बीपीएससी बैच के वरीय शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं, जबकि चौथा पुत्र अजय आजाद भी भागलपुर पोस्टल विभाग में अच्छे पद पर पदस्थापित हैं। इनकी पुत्री कुमारी संगीता भी भागलपुर में ही वरीय शिक्षक पद पर पदस्थापित हैं। इनके निधन की सूचना पर गृह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रदेश सचिव सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, सरपंच पूनम देवी, पूर्व सरपंच सह अधिवक्ता जयराम सिंह, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, विनोद मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, विपिन बिहारी सिंह सहित अन्य ने इनके शव यात्रा में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनका अंतिम संस्कार गुरुवार को भागलपुर के बरारी श्मशान घाट पर कर दी गई है, जहां इन्हें मुखाग्नि बड़े पुत्र प्रभास चंद्र सिंह ने दी है।
रिपोर्ट:- समाचार संपादक कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments