नवनियुक्त सिविल सर्जन ने रजौन सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवनियुक्त सिविल सर्जन ने रजौन सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

​रजौन,बांका :- बांका जिले के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएस के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड और दवा वितरण केंद्र का मुआयना किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के उपरांत सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर दवा व इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ​इस मौके पर रजौन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। सिविल सर्जन ने प्रभारी को अस्पताल की कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश भी दिया।

रिपोर्ट :- केआर  राव 

Post a Comment

0 Comments