बैजनाथ सेवा संघ के तत्वावधान में 37 जोड़े की कराई गई शादी दिया गया उपहार,माता पिता ने कहा हमारी समस्या का हुआ समाधान

बैजनाथ सेवा संघ के तत्वावधान में 37 जोड़े की कराई गई शादी दिया गया उपहार,माता पिता ने कहा हमारी समस्या का हुआ समाधान

बांका :बांका जिले के कटोरिया में गरीब परिवार में बेटी की शादी इनारावरण स्थित बैद्यनाथ सेवा समिति चेरिटेबल  ट्रस्ट नथमल अग्रवाल सेवा सदन में कुल 37 जोड़े लड़की लड़की का आपसी सहमति और पारिवारिक सहमति के आधार पर सामूहिक विवाह करा कर परिवार का बोझ कम कर दिया।इस सामूहिक शादी की तैयारी कई महीने पूर्व से की जा रही थी। जिसमे मुख्य रूप से गरीब परिवार की खोज की गई जिसके घर में शादी के लायक बेटी राशि के अभाव में शादी करने से कतरा रहे थे। इस आदर्श शादी बिना किसी दहेज के धूमधाम से संपन्न हुआ। वर -वधु को पुरोहित पंडित अनिल पांडेय,  सहित अन्य पंडितों  के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ शादी कराई गई। इसके पहले इनारावरण में ट्रस्ट के द्वारा ई रिक्शा पर युगल जोड़ी को बैठाकर संस्था के सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित ग्रामीणों ने बारात सजधज कर मुख्य मार्ग में  भ्रमण किया गया। बारातियों को खान-पान करने के बाद नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उनके अतिथियों के द्वारा में वर वधु के लिए मंच पर एक दूसरे को माला पहनाया गया। एवं 37 युगल जोड़ी को शादी के मंडप पर बैठाकर पंडितों से मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से शादी संपन्न की गई। इस संस्था के उपस्थित अतिथियों के हाथों वर -वधु को सम्मानपूर्वक विदाई की सभी सामग्रियों व संदेश मिठाई लड्डू के साथ वैवाहिक जीवन को लेकर आशीर्वाद भी दिया गया। नथमल धर्मशाला के प्रधान अनूप अग्रवाल ने कहा कि हमारे ट्रस्ट की अंदर उत्पन्न प्रेरणाओं से ली गई निर्णय के मुताबिक 101 युगल जोड़ियों को शादी करने का लक्ष्य रखा गया था।  उन्होंने कहा बैजनाथ सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के माध्यम से सामूहिक विवाह समारोह में शादी के पहले कोर्ट से शपथ पत्र एवं आधार कार्ड एवं लड़का लड़की की इच्छा को जानने के बाद शादी समारोह के मंडप पर बैठाया जाता है। एवं मेरे पुरोहित पंडित जी से वर -वधु को मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के तहत शादी संपन्न की जाती है। उसके बाद ट्रस्ट के माध्यम से प्रमाण पत्र के साथ युगल जोड़ियां को यानी वर -वधु को  के उपहार स्वरूप कंबल,रजाई, तोषक तकिया, जूता, सैंडल, लड़कों को अच्छे कीमती कपड़े, लड़कियों को सिल्क साड़ी,  -बर्तन एवं प्रत्येक वर वधु को ढाई ढाई हजार उपहार स्वरूप दी जाती है। इस क्रम में वर वधु के पक्ष से जितने भी लोग आएंगे, उन्हें सम्मान पूर्व नाश्ता भोजन, शरबत की व्यवस्था संस्था करती है। उन्होंने बताया इस क्रम में हम सब अपने घर में जिस तरह शादी करते हैं उसी तरह 21 फरवरी को नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में व्यवस्था की गई है। इस पुनीत कार्य में हमारे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी कर्मचारी काफी सहयोग के साथ-साथ खुश हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में अनूप अग्रवाल, उत्तराखंड के व्यास पीठा धीश,बृजमोहन गाडोदिया.डॉ विनीता अग्रवाल, बासुदेव शर्मा, पालक चंद मित्तल, लता अग्रवाल, डॉ मनोज,शनिचर तांती, विवेकानंद मण्डल, चुनचुन साह, गजानंद बरनवाल विवेकानंद मंडल, अरुण मंडल, अशोक कुमार मंडल, अशोक यादव, सत्यनारायण यादव, मीना देवी, कटोरिया, सचिन तांती एवं नथमल धर्मशाला के कर्मचारियों की अहम भूमिका  निभाई।अनूप अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार की शादी हर बर्ष करने की योजना है जिससे आसपास के गरीब परिवार को राहत मिल सके इस शादी समारोह में बिहार सहित झारखंड के भी कई जोड़े शादी के लिए उपस्थित हुए थे।




Post a Comment

0 Comments