गोयठा रखने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस कर रही जांच

गोयठा रखने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस कर रही जांच

​रजौन,बांका :-रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरना बुजुर्ग गांव में मवेशी के गोबर से बने गोयठा (उपले) दीवार पर रखने जैसे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के पिता और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित मो. रुस्तम (पिता स्व. अब्दुल गफूर) ने नवादा बाजार सहायक थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, बीते 5 जनवरी को जब उनकी पुत्री वीवी पियारी दीवार पर गोयठा रख रही थी, तभी पड़ोस की वीवी रोजबीन, वीवी नाजनीन, गुलजहाँ और गुलनाज ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से युवती की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पिता मो. रुस्तम अपनी बेटी को बचाने दौड़े, तो वहां मौजूद अब्दुर्रसीद और भागलपुर के शाहकुंड निवासी मो. अल्ताफ ने लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। पीड़ित ने आवेदन में यह भी संगीन आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी बेटी के गले से सोने की चेन और उनकी जेब से दो हजार रुपये नकद छीन लिए, साथ ही भविष्य में गोयठा रखने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments