भारत रत्न सी सुब्रह्मण्सयम अवार्ड से सम्मानित :वर्षा

भारत रत्न सी सुब्रह्मण्सयम अवार्ड से सम्मानित :वर्षा



चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री :-
  समवेत भागलपुर की संस्थापक सदस्य तथा एक्टिविस्ट वर्षा को आज इंडिया हैबिटेट सेंटर ,दिल्ली में नेशनल फाउंडेशन फाॅर इंडिया द्वारा भारत रत्न सी सुब्रह्मण्यम अवार्ड से सम्मानित किया गया ।         


                     यह सम्मान उन्हें समुदाय स्तर के नेतृत्व तथा संगठनात्मक क्षमता के लिए मिला है ।इस सम्मान के लिए पूरे देश से ऐसे बारह लोगों को चयनित किया गया है जो विभिन्न क्षेत्रों में दलित,आदिवासी अधिकार,प्राकृतिक संसाधनों पर हक,मानव तस्करी,युवा कौशल,दिव्यांगों के अधिकार,एकल महिला,यौनकर्मी आदि के अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं ।वर्षा पिछले पन्द्रह वर्षों से बच्चों खासकर किशोरी लड़कियों के जीवन में बदलाव के लिए कार्य कर रही हैं ।वर्तमान में वह समवेत संस्था के माध्यम से बिहार के भागलपुर और बेगुसराय जिले के करीब बीस गांवों में सांस्कृतिक माध्यमों द्वारा बाल अधिकार एवं महिला अधिकारों के सुनिश्चितीकरण के लिए काम कर रही हैं साथ ही बिहार के लगभग सभी जिलों में सरकारी स्कूलों के बच्चों तथा आश्रय गृह के बच्चों के बीच सांस्कृतिक शिक्षण-प्रशिक्षण का काम भी कर रही हैं ।
वर्षा समान शिक्षा प्रणाली के लिए चल रहे राष्ट्रीय आन्दोलन से भी लंबे समय तक जुड़ी रही हैं तथा उन्होंनेे सामाजिक मुद्दों पर दर्जनों नाटक के अलावा पत्र-पत्रिकाओं में लेखन भी किया है ।

Post a Comment

0 Comments