किसानों को लैंड लेजर लेवलर तकनीक का प्रशिक्षण : डा.अभिषेक

किसानों को लैंड लेजर लेवलर तकनीक का प्रशिक्षण : डा.अभिषेक

 चम्पारण नीति/बेतिया/पश्चिमी चम्पारण (अशोक शास्त्री) कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा लैंड लेज़र लेवलर तकनीक पर प्रशिक्षण एवं खेत समतलीकरण कार्यक्रम का आयोजन।


कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर, द्वारा किसानों की खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं संसाधन-सक्षम बनाने के उद्देश्य से लैंड लेज़र लेवलर तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसको लेकर माधोपुर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, सिंचाई जल का कुशल उपयोग सुनिश्चित करना तथा फसल उत्पादन लागत को कम करना है। खेतों का समुचित समतलीकरण होने से सिंचाई के दौरान जल का समान वितरण होता है, जिससे फसलों की बढ़वार एकरूप होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। 

लैंड लेज़र लेवलर तकनीक का महत्व :-

उन्होंने बताया कि लैंड लेज़र लेवलर तकनीक से खेत पूर्णतः समतल हो जाते हैं, जिससे सिंचाई जल का समान वितरण संभव हो पाता है। इस तकनीक के उपयोग से 20–30 प्रतिशत तक जल की बचत होती है तथा उर्वरकों का बेहतर और संतुलित उपयोग किया जा सकता है। समतल खेतों में बीज अंकुरण बेहतर होता है, खरपतवार की समस्या कम होती है तथा फसल की बढ़वार एकसमान रहती है, जिससे अंततः उपज में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त समय, डीज़ल एवं श्रम की भी बचत होती है, जिससे खेती अधिक किफायती बनती है।

Post a Comment

0 Comments