बांका: जागरण में बिरनिया पैक्स द्वारा चांदन के किसानों का धान नहीं लेने और कुछ किसानों से गाली गलौज करने की खबर चंपारण नीति में छपने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी मो जैनुल आवदिन अंसारी स्वयं मामले की जांच में चांदन और बिरनिया पहुंच सच्चाई का पता लगाया। लेकिन उनके सामने ही बीसीओ ओंकार प्रसाद और राजकुमार मिश्रा द्वारा इसमें कोई सहयोग नहीं मिलने पर डीपीओ काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्होंने खुद दोनों बीसीओ को जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था। लेकिन दोनों बीसीओ द्वारा पहले कोई जांच नहीं की गई।इतना ही नहीं जब मेरे आने की जानकारी उन लोगों को होने के बाद भी बीसीओ ओंकार प्रसाद द्वारा शिकायतकर्ता से कोई संपर्क नहीं किया गया था और न ही मेरे आने की कोई जानकारी दी गई थी।जबकि मेरे पहुंचने के बाद एक शिकायतकर्ता रमेश राय कनोदिया निवासी को फोन करने की झूठी बात बताई गई। और मुझे जांच में कोई सहयोग नहीं किया गया। आसपास के लोगों ने यह जानकारी दिया कि सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बीसीओ अपना आवास बांका में रखते हैं और सप्ताह में एक दिन आकर वापस चले जाते हैं इसलिए किसी गोदाम की जांच सही तरीके से नहीं होती है। इसी कारण जब मैंने गोदाम की जांच करने गौरीपुर,कुसुमजोरी,कोरिया का गोदाम पूरी तरह बंद पाया। पूछताछ करने पर सभी जगह कोई न कोई बहाना बनाया गया। इससे साफ जाहिर है कि मेरे आने की सूचना पर जानबूझ कर सभी पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक फरार हो गए। जिससे किसी के अभिलेख की भी जांच नहीं हो सकी।डीसीओ ने बताया कि चांदन के किसानों का धान जल्दी ही बिरनिया पैक्स द्वारा खरीदा जाएगा। बिरनिया पैक्स के अध्यक्ष संगीता देवी के पति राकेश राय के धान मील को भी देखने से लगा कि वह चालू स्थिति में नहीं है। अपने समक्ष चालू कराने का प्रयास करने पर भी उसे चालू नहीं कराया जा सका साथ ही गौरीपुर का मिल भी बंद पाया गया। डीसीओ ने बीसीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए मील संचालक को जल्दी से जल्दी मील चालू करने और गोदाम में रखे धान को चावल बनाने को कहा साथ ही यह भी चेतावनी दिया कि किसी भी दलाल या फर्जी किसान से धान खरीद साबित होने पर समुचित कार्रवाई के लिए पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक तैयार रहे। साथ ही किसानों को भी बताया कि वे अपने धान की ही बिक्री पैक्स के पास करे किसी से धान खरीद कर बिक्री करने पर आप पर भी कार्रवाई हो सकती है।उन्होंने शिकायतकर्ता किसान को कहा कि बहुत जल्दी उसके धान की खरीद भी होगी। और अब वे खुद चांदन और बेलहर पर कड़ी नजर रखेंगे। और सभी पैक्स गोदाम और मिल का औचक निरीक्षण करते रहेंगे।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...