मोहना में ध्वजारोहण के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारी शुरू, 14 अप्रैल से बहेगी ज्ञान की गंगा

मोहना में ध्वजारोहण के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारी शुरू, 14 अप्रैल से बहेगी ज्ञान की गंगा

रजौन,बांका:- प्रखंड की ओड़हारा पंचायत अंतर्गत मोहना गांव में आगामी 14 अप्रैल से आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीराम कथा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को विद्वान पंडित ध्रुव पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कथास्थल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत रजक, सदानंद पासवान, सकिचन पासवान, विजय दास, नरोत्तम शर्मा, विकास रजक, सौरभ शर्मा, दीनबंधु शर्मा, आर्यन शर्मा, पुतुल मंडल, ऋषि कुमार, सचिन, रूपेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। आयोजकों ने जानकारी दी कि समस्त मोहना ग्रामवासियों के सहयोग से 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के मुख्य कथावाचक समृधेश्वर धाम, वृंदावन के पीठाधीश्वर पंडित गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री जी होंगे। वहीं मुख्य यजमान के रूप में ऋषि कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी शिल्पी कुमारी अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक योगासन, 7 से 9 बजे तक पूजन व हवन तथा संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को ध्वजारोहण संपन्न होने के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय हो गया है और समस्त ग्रामीण इस आयोजन की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से जुट गए हैं।

रिपोर्ट :-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments