अवैध विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में जेई ने 6 उपभोक्ताओं पर कराई प्राथमिकी

अवैध विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में जेई ने 6 उपभोक्ताओं पर कराई प्राथमिकी

रजौन,बांका :-अवैध विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध इन दिनों रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता बिजेंद्र कुमार के निर्देश पर लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाई रही है, इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली उपभोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा के नेतृत्व में रजौन प्रखंड के सुबखा-लीलातरी, खिड्डी एवं पड़घड़ी गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाई गई, जहां से रंगे हाथ धराए कुल 6 उपभोक्ताओं के विरुद्ध जेई ने रजौन थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस सम्बंध में जेई ने बताया कि सुबखा-लीलातरी निवासी भवानी शंकर साह पर पूर्व का बकाया सहित 25383 रुपये, खिड्डी निवासी महेंद्र हरिजन पर पूर्व का बकाया सहित 20902 रुपये के अलावे पड़घड़ी निवासी कारू हरिजन पर पूर्व का बकाया सहित 5903, विनोद हरिजन पर 8086, हिमांशु दास पर 9028 तथा रासबिहारी दास पर 8086 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी उपभोक्ता मीटर से बाईपास कर या सीधे एलटी लाइन में अवैध टोका फंसा कर बिजली चोरी कर रहे थे। रजौन विद्युत एसडीओ बिजेंद्र कुमार एवं जेई अमरजीत चंद्रा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments