जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर: जानकारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह सशस्त्र बल के साथ दिवा गस्ती कर रहे थे। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिले की कुछ लोग शराब का क्रय करने हेतु ठाडा गांव जा रहे हैं। पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह ने इस सूचना के आधार पर सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने एक महिला डैना देवी पति कृष्ण मुर्मू ग्राम ठाडा गांव की महिला को रोका। पुलिस बल को देखते ही महिला घर से भागने लगी, उसके साथ एक पुरुष भी था जिसका नाम संतोष पंडित पिता लक्ष्मण पंडित सकीं बसबीटटी थाना गंगटा भी था। लेकिन पुलिस को देखते ही संतोष पंडित फरार हो गया महिला को पुलिस ने रंगे हाथ 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके घर से लाल ब्लैक रंग की हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट मोटरसाइकिल भी बरामद हुई पुलिस ने महिला को पकड़ कर अपने साथ थाना लाई और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है फरार व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...