थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहुत

थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहुत



तारापुर (मुंगेर) अनुमंडल क्षेत्र के संग्रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार झा की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , बुद्धजीवी ,समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे । बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करना। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के दौरान डी जे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग से विधि -व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए इसका शक्ति से पालन कराया जाएगा । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग , अशांति फैलने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा गश्ती दल सक्रिय रहेगी । श्री झा बताया कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है , जिसे प्रेम , शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए । उन्होंने आमजनों से अपील करते हूए कहा कि प्रशासन का सहयोग करें एवं डीजे का उपयोग न करें , अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । बैठक में एक दूसरे को कबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी गई । इस मौके पर सरपंच विनय सिंह , पूर्व मुखिया प्रकाश सिंह , एस यू सी आई नेता कृष्णदेव शाह , जवाहर सिंह , नंदकिशोर यादव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments