बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक पर सोमवार देर रात प्रमुख रवीश कुमार,मुखिया अनिल कुमार और पूर्व मुखिया चंद्रमोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर अखाड़ा स्थल का उद्घाटन किया।इस उद्घाटन के बाद 27 मार्च तक लगातार यहां अखाड़ा का आयोजन होगा और अंतिम दिन पूरे बाजार में कलाकार अपना करतब दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इस उद्घाटन स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि,आम ग्रामीण और बजरंग दल के सदस्य को संबोधित करते हुए प्रमुख,मुखिया एवं पूर्व मुखिया ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें एकजुट रहने की शिक्षा देता है। हम भी इसमें रोजाना अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम करें। इस अवसर पर सभी कलाकारों ने लाठी,भाला, और गदा के खेल का करतब दिखाया। जबकि दर्जनों छोटे छोटे बच्चों ने भी जमकर अपना कला से दर्शकों को मोहित किया।दूसरी और पूजा समिति द्वारा तीन दिन तक लगने वाले मेले की व्यवस्था सुचारु रूप से किया जा रहा है। जिससे भीड़ को अच्छी तरह नियंत्रित किया जा सके। पूजा समिति की ओर से अवधेश कुमार मनोज पोद्दार,जबकि अखाड़ा समिति की ओर से ओमप्रकाश,प्रिंस,नंदकिशोर,दिली प,रामचंद्र
मिथिलेश सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...