आगामी त्योहारों पर बांका पुलिस का 'सुरक्षा चक्र', दंगा नियंत्रण टीम ने पुलिस केंद्र में किया युद्धस्तर पर मॉक ड्रिल

बांका : चैती छठ, दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार पुलिस केंद्र बांका में एक विशेष 'दंगा नियंत्रण टीम' का गठन किया गया और आपात स्थितियों से निपटने के लिए सघन मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस ड्रिल के दौरान पुलिस के जवानों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी और टियर गैस (अश्रु गैस) जैसे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर किसी भी उपद्रव या आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित करने का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। गठित की गई यह विशेष टीम 24x7 सक्रिय रहेगी और जिले के किसी भी हिस्से में अप्रिय घटना या दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर अविलंब घटनास्थल पर पहुँचकर विधि व्यवस्था को बहाल करेगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से जवानों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को तितर-बितर करने और न्यूनतम बल प्रयोग कर स्थिति को सामान्य बनाने की बारीकियों को समझाया गया। बांका पुलिस ने इस ड्रिल के माध्यम से यह संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post