धूमधाम से निकली शोभायात्रा

धूमधाम से निकली शोभायात्रा

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सुबह दुर्गामंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकाला गया। जिसका नेतृत्व सनातन जागृति मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्णवाल और संयोजक चंद्रमोहन पांडेय ने किया। जबकि इस शोभायात्रा में बजरंग दल के भी सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया।यह शोभायात्रा दुर्गामंदिर से शुरू होकर पांडेयडीह होते हुए कांवरिया पथ के सिमरिया, गोडीयारी हड़खार,सुग्गासार होकर देवघर कटोरिया पक्की सड़क होते हुए चांदन बाजार गांधी चौक से फिर दुर्गामंदिर तक गई जहां इसका समापन कर दिया गया। पूर्व से समय निर्धारित होने के कारण पूरे बाजार एवं सभी गांव में सड़क किनारे और यात्रा पथ के घरों पर इस शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष और बच्चे उपस्थित होकर जय श्री राम का नारा बुलंद कर रहा था। जिससे इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ता का उत्साह अधिक बढ़ गया था। इस शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ करीब दो दर्जन इरिक्सा और 200 से अधिक श्री राम का झंडा लगा मोटरसाइकिल भी शामिल हुए थे। इस शोभायात्रा के दिन से ही रोजाना गांधी चौक पर शाम को अखाड़ा का आयोजन प्रशिक्षण के तौर पर होगा। जबकि 27 मार्च को पूरे बाजार सहित पांडेयडीह और बस स्टैंड तक शानदार अखाड़ा निकाला जाएगा। जिसमें राम,लक्ष्मण,हनुमान सहित कई देवी देवताओं की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगा । इस शोभायात्रा में पुलिस टीम पूरे रास्ते निगरानी करती रही। जबकि अन्य कार्यकर्ताओं में स्थानीय मुखिया अनिल कुमार,बैजनाथ प्रसाद यादव,अवधेश वर्मा, मुन्ना वर्णवाल,प्रिंस, गौरव,राजेश,कैलाश, इत्यादि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments