किसानों को कराया गया " पुसा किसान मेला " का परिभ्रमण.

किसानों को कराया गया " पुसा किसान मेला " का परिभ्रमण.

चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.)  कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किसानों को क्षेत्रीय किसान मेला, पूसा का कराया गया परिभ्रमण* 
​कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा बिहार सरकार की वित्त पोषित
'जलवायु अनुकूल कृषि' परियोजना के अंतर्गत शनिवार, 14 मार्च 2026 को एक दिवसीय कृषक परिभ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत चयनित प्रखंड जोगापट्टी एवं नौतन के 100 प्रगतिशील किसानों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में आयोजित क्षेत्रीय कृषि मेले का भ्रमण किया।
​इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना था, ताकि वे कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो सकें। मेले में प्रदर्शित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कर किसानों ने उन्नत बीजों और जल प्रबंधन की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
​यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए अब पारंपरिक खेती के स्थान पर जलवायु अनुकूल फसलों और तकनीकों को अपनाना अनिवार्य हो गया है।
​इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम, जिसमें डॉ. हर्षा, डॉ. जगपाल, डॉ. चेल्पुरी रामुलु,  और तकनीकी सहायक श्याम भार्गव शामिल थे, ने केंद्र से लेकर मेले तक किसानों का निरंतर मार्गदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments