नेटवर्क की बैठक आयोजित : नन्दलाल

नेटवर्क की बैठक आयोजित : नन्दलाल



चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री :-
  पश्चिमी चम्पारण अंतर्गत गठित स्वयंसेवी संस्थाओ की नेटवर्किंग " संकल्प संगम विहार" की बैठक आज आधार, संस्था के शाखा कार्यालय अहवर, प्रखंड मझौलिया में संपन्न की हुई ।      
          बैठक शामिल संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि
                     बैठक में जिले के 16 संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।  बैठक की अध्यक्षता वन विकास भारती के निदेशक श्री अरुण कुमार सिंह,बगहा ने की।  बैठक में यह तय हुआ कि जिले की स्वयंसेवी संस्थाएँ सरकारी कार्यक्रमो के साथ जुड़ाव व आवश्यक सहयोग करेंगे । सरकार द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला संगठन, कुपोषण जैसे कार्यक्रमो में सहयोग एवं नेटवर्क मजबूती के लिए काम करने आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई । इस बैठक  स्थानीय मुखिया पति श्री किशुन देव पंडित , पुर्व मुखिया बाबु लाल चौरसिया ,शिक्षक संतोष आनंद , छात्र , महिला संगठन, जीवीका  समूह , युवा क्लब , एवं ग्रामीणों ने भाग लिया ।  बैठक का संचालन आधार संस्था के समन्वयक श्री नन्द लाल एवं धन्यवाद ज्ञापन म. कलाम ने  किया गया।

Post a Comment

0 Comments