रजौन में प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न, नम आंखों से मां को दी गई विदाई

रजौन में प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न, नम आंखों से मां को दी गई विदाई

रजौन ,बांका;- प्रखंड क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चैती दुर्गा पूजा सम्पन्न हो गया। रजौन बाजार सब्जी हाट सहित प्रखंड के कई चैती दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को गाजे-बाजे के बीच शनिवार की रात्रि से लेकर रविवार की देर संध्या तक नम आंखों से विसर्जित कर दी गई। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी स्थानों पर विसर्जन शोभायात्रा के क्रम में पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी कड़ी में रजौन बाजार में प्रतिमा विसर्जन के क्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन कुमार उर्फ पप्पू यादव, सचिव ओंकार भारती, मंदिर के पुरोहित अजीत पांडेय, आचार्य ललन कुमार, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, अवधेश साह, राजनाथ सिंह, हरि सिंह, राकेश यादव उर्फ रक्कू, संतोष साह, शंकर सिंह, अमित मालाकार, दिलीप साह, आशीष मालाकार, विदुर, बजरंग, अमन कुमार, विष्णु, मौसम, अभिषेक उर्फ छोटू, नारायण, राहुल, सचिन सहित काफी संख्या में बाजारवासी एवं नवयुवक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments