भीषण गर्मी और लू का कहर: बांका में 11:30 बजे के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर लगा प्रतिबंध

भीषण गर्मी और लू का कहर: बांका में 11:30 बजे के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर लगा प्रतिबंध

बांका '- जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते )हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। डीएम नवदीप शुक्ला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान और दोपहर की भीषण तपिश के कारण बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह नया नियम 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक पूरे जिले में प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सभी संस्थान प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को इस समय सीमा के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें। आदेश की अवहेलना करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments