रजौन के राजवनेश्वरनाथ धाम में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण

रजौन के राजवनेश्वरनाथ धाम में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण

​रजौन,बांका :-शिव शक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी अगमानंद जी महाराज के सूक्ष् म सानिध्य में राजवनेश्वरनाथ धाम रजौन में आगामी 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार (6 अप्रैल) को यज्ञस्थल परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्य संपन्न हुआ, जहां यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध शास्त्री ने अपने सहयोगी पंडित ब्रजेश दुबे, शेखर झा, गौतम पांडेय, लक्ष्मण मिश्र के साथ मिलकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच इसे संपन्न कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सारिका सिंह मुख्य यजमान के रूप में श्रद्धापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। राजवनेश्वरनाथ धाम परिसर के यज्ञ इतिहास पर दृष्टि डालें तो सर्वप्रथम वर्ष 1971 में मौनी बाबा द्वारा यहाँ यज्ञ कराया गया था। इसके पश्चात दूसरा यज्ञ वर्ष 1995 में तत्कालीन थाना प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में हुआ, जबकि तीसरा यज्ञ वर्ष 2022 में 5 मई से 13 मई के बीच संपन्न हुआ था। अब इस वर्ष यहाँ चौथा महायज्ञ धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ समस्त रजौन बाजारवासी पूरी तन्मयता से जुट गए हैं। ​21 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ एवं हवन का कार्य चलेगा। वहीं दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक महंत राधे मिस्त्री का प्रवचन होगा, जिसके तुरंत बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कथावाचक बालमुकुंद पाठक द्वारा शिव महापुराण की कथा सुनाई जाएगी, जबकि संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक कथावाचक ओंकारेश्वर जी के द्वारा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के इस पावन अवसर पर वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साह, रजौन प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, डीएन सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जयकुमार राणा, प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, नरेश पांडेय, महंत राधे मिस्त्री, रामविलास यादव, बद्री सिंह वानप्रस्थी, सच्चिदानंद मंडल, अवधेश झा, विजय प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि फुलेश्वर हरिजन, पंसस अनिल मंडल, प्रकाश कुमार पंकज, रघुवीर साह, नवल किशोर मंडल, राजीव सिंह, निरंजन उर्फ पप्पू यादव, मनोरंजन चौधरी, अजीत पांडेय, बालमुकुंद पाठक उर्फ फकीरा बाबा, ओंकार भारती, अशोक मिश्रा, दिलीप मंडल, त्रिलोकी झा, राजनाथ सिंह, हरि सिंह, शंकर सिंह, पप्पू शर्मा, अनिल मंडल, ललन कुमार, चंदन कुमार राव, जीतू कुमार, प्रियरंजन रविदास, बजरंगी ठाकुर, बजरंग कुमार सिंह सहित यज्ञ समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी प्रबुद्धजन उपस्थित थे। वर्तमान में यज्ञ हेतु विभिन्न देवी-देवताओं की 51 प्रतिमाओं के निर्माण के साथ-साथ मेले की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments