जितेंद्र पाठक (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना अंतर्गत मालचक गांव में पुलिस ने तीन युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा, और उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार मालचक गांव के पास तीन युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे सुबोध कुमार पिता सकलदेव बिना सौरभ कुमार शर्मा पिता मनोहर शर्मा ओमकार कुमार पिता माखन शर्मा तीनों व्यक्ति साकिन मालचक थाना हरपुर जिला मुंगेर के निवासी हैं। उन्हें पकड़कर पुलिस हरपुर थाने लाई थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया तीनों नवयुवकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके ऊपर कारवाई की गई । थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने यह भी बताया कि हमारे सभी पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी दिन-रात अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती है। हमारा यह स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी अवस्था में क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इसके लिए मैं खुद भी अपने क्षेत्र में जाता हूं और सभी प्रकार की घटनाओं पर नजर रखता हूं।
हरपुर पुलिस ने तीन शराबियों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए किया गिरफ्तार
byआमोद कुमार दुबे
-
0
