हरि सहाय लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट का सफल आयोजन

हरि सहाय लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट का सफल आयोजन


गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज में एलएलबी छठे सेमेस्टर के छात्रों द्वारा मूट कोर्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट विधि के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें न्यायालय की वास्तविक प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है।
उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट एक कृत्रिम या आभासी न्यायालय होता है, जहाँ छात्र काल्पनिक मामलों पर वास्तविक अदालत की तरह बहस करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में लागू करना सिखाना है। साथ ही यह विद्यार्थियों में अदालत के समक्ष बोलने की झिझक को दूर करता है और उन्हें अदालती शिष्टाचार व व्यवहार की समझ प्रदान करता है, जो उनके व्यावसायिक जीवन के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक आचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को मूट कोर्ट की महत्ता समझाते हुए न्यायालयीन अनुभव साझा किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों—मन कुमार वरुण, शिखा साहनी, अफरोज आलम, अमन यादव, मोहन एवं प्रशांत—को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक आचार्य राहुल यादव और अनुपम प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में एलएलबी एवं बीए एलएलबी के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments