चंदन बने सनातन बोर्ड परिषद के बांका लोकसभा के सह संयोजक

चंदन बने सनातन बोर्ड परिषद के बांका लोकसभा के सह संयोजक

बांका:सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय संयोजक  अमित भारद्वाज एवं बिहार राज्य के संयोजक  देवानंद मिश्रा ने प्रखंड के नावाडीह निवासी चंदन  कुमार सिंहा को बांका लोकसभा के सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। सनातन बोर्ड परिषद के संरक्षक जगदगुरु योगेश्वराचार्य  महाराज, पूज्य देवकीनंदन महाराज, पूज्य गुरुदेव समर्थ दास बापू एवं पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) है।इस संस्था का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना और सनातन धर्म को मजबूत करने की दिशा में काम करना है। भारत देश हिन्दू राष्ट्र बने, गौमाता को राष्ट्र घोषित कराना पशु, सनातन बोर्ड परिषद आयोग का गठन, मठ- मंदिर की रक्षा एवं धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में काम कर रहा है।
           नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चंदन ने कहा कि सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश संयोजक ने जो दायित्व दिए हैं एवं भरोसा जताए हैं उस भरोसे के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का कार्य करूंगा एवं सनातन बोर्ड परिषद के लिए कार्य करूंगा, नियुक्ति पत्र देने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments