सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जीतेन्द्र पाठक (मुंगेर):केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत लगन और अनुशासन से अभिभावकों और पूरे इलाके के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की बेहतरीन शैक्षणिक गुणवत्ता शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और छात्रों के अथक परिश्रम का जीवंत प्रमाण है। विद्यालय के टॉपर्स ने इस बार सभी को प्रभावित किया है उत्कृष्ठ प्रदर्शन में मोनिका कुमारी 73 स्वेच्छा राज 80 वैष्णवी पोद्दार 70 माही 70 अनुराग 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले थे। इन सभी टॉपर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में अपनी समझ और तैयारी का लोहा मनवाया है। विद्यालय के शिक्षक गण इस सफलता का पूरा श्री विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत नियमित अध्ययन अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण को देते हैं। प्रधानाचार्य चट्टू शाह ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि बच्चे न सिर्फ किताबी ज्ञान हासिल करें बल्कि जीवन मूल्यों और अनुशासन को भी आत्मसात करें उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव चंद्रशेखर खेतान कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह तथा समस्त शिक्षक कर्मचारी करने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post