विधायक ने योजना का किया निरीक्षण

बांका: चांदन प्रखंड के उत्तरी कसवावसीला पंचायत के उल्ही गांव में  लघु सिंचाई विभाग द्वारा बन रहे सिंचाई बांध निर्माण स्थल का विधायक  मनोज यादव ने जायजा लिया। और वहां काम कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बांध के निर्माण के बाद पूरे पंचायत के लोगों को सिंचाई की कोई कमी नहीं होगी। इसलिए विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि इस अति महत्वपूर्ण योजना के कार्य में किसी प्रकार की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए साथ ही इस योजना में लगने वाली सामग्री की भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए और बीच बीच में जिला के विभागीय पदाधिकारी खुद इसपर नजर रखे। जिससे ठिकेदार मनमानी नहीं कर सके। साथ ही विधायक ने आम ग्रामीणों को भी कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा और इसकी जानकारी देने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया इंद्रदेव यादव,राधे यादव,गोयल भगत मकसूद अंसारी, सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post