चम्पारण नीति/बेतिया/पश्चिमी चम्पारण (अशोक शास्त्री) 22/05/2026 को फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बानुछापर बेतिया द्वारा संचालित पी.सी.एम.इ.डी. परियोजना के तहत शेप सभागार बानुछापर बेतिया में टोला "बाल संरक्षण समिति सदस्यों के साथ जिला स्तरीय बहुहितभागीयो" का बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए म.कलाम:फकिराना,बेतिया संस्था निदेशिका सिस्टर सरोज लकडा जी कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं टोला बाल संरक्षण समिति सदस्यों को संस्थागत स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । परियोजना प्रबन्धक मो कलाम अंसारी जी द्वारा परियोजना के उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए बताए की पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए पहल करती है आधार संस्था के नन्दलाल जी ने कहा की हमारे माता पिता पढे लिखें नहीं थे लेकिन पढा दिये आज सुरक्षित है आप अपने बच्चो को पढावे । जीविका से मनोज कुमार जी ने कहा रोजगार के लिए युवा कौशल मिशन से प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़कर अपनी आमदनी को बढ़ा कर आत्म निर्भर बने बाल मजदूरी और बाल विवाह से अपने बच्चो को बचाये lपशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम रंजन ने कहा की बकरी पालन करे और अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े बाल मजदूरी से बचाये l बाल कल्याण समिति सदस्य अनिल कुमार ने कहा की माता पिता जनसंख्या पर नियन्त्रण रखे और परवरिश अच्छा से करें तो बाल मजदूरी, बाल विवाह स्वतह मिट जाएगा चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक आलोक सिंह जी ने कहा की आर्केस्ट्रा संचालन के आड में शारीरिक शोषण के साथ झूठी शादियाँ हो रहीं हैं कहीं पर बाल मजदूरी, बाल विवाह होते देख 1098 चाइल्ड लाइन नंबर पर फोन कर के सूचना दे तभी बच्चों की सुरक्षा होगी ll बालगृह के अधीक्षक रामचन्द्र जी ने कहा की गुमशुदा बच्चों को बाल गृह में रखा जाता है बाल गृह बच्चों की जेल नहीं है बच्चों की सुरक्षा के लिए होता जो सुविधा घर पर बच्चों को मिलता है वही सुविधा सरकार 18 साल तक देती है पीरामल फ़ाउंडेशन के राजू सिंह ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र पर 128 प्रकार की दवाई उपलब्ध है केंद्र पर जाए उसका लाभ लेकर स्वयं एवं अपने बच्चों को सुरक्षित बनाये 80 हजार बच्चे 30 हज़ार महिला प्रतिमाह कुपोषण के शिकार से प्रति माह मर रहे हैं टोला बाल संरक्षण समिति सदस्य जगत राम मजीद अंसारी, नरेशचंद्र गिरी हसनतारा खातून ने भी अपनी समस्या को रखे । सिस्टर निरूपा के द्वारा धन्यावाद ज्ञापन किया गया l संस्था कार्यकर्ता मो कलाम अंसारी मो जमाल केविन विलियम, पिंकी प्रकाश, आरती कुमारी, विजय कुमार श्रीवास्तव राजेश कुमार, विनोद कुमार शत्रुध्न प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा l
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...