अवैध बालू खनन मामले में जयपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

अवैध बालू खनन मामले में जयपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

​बांका :-पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जयपुर के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामला अवैध बालू खनन से जुड़ा है, जहां थानाध्यक्ष पर एक व्यक्ति को नियमों के खिलाफ जाकर 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखने और करीब 36 घंटे बाद बंध पत्र पर छोड़ने का आरोप लगा था। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जब बेलहर एसडीपीओ ने इस मामले की जांच की, तो थानाध्यक्ष को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को निलंबित कर सामान्य जीवन यापन भत्ता पर डाल दिया है।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments