माँ बनी हैवान ... शर्मशार हुई माँ की ममता

माँ बनी हैवान ... शर्मशार हुई माँ की ममता

चम्पारण नीति/बेतिया/पश्चिमी चम्पारण(बिहार) माँ की ममता हुई कलंकित .... दूधमुँही बच्ची की गला रेत कर माँ ने ही कर दी हत्या.
                       सीमा देवी,गोपालपुर, प.चम्पारण

          जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मौजा गोपालपुर निवासी सुनील दास की पत्नी सीमा देवी ने अपनी पुत्री पुजा की हसुएँ से गला रेत कर हत्या करने के बाद स्वयं की हत्या करने की प्रबल कोशिश की.  मिली जानकारी अनुसार पुजा किसी कारणवश हमेशा रोती रहती थी जिससें तंग आकर माँ सीमा देवी ने नौनिहाल पुजा की हत्या करने पर उतारू हो गई और करीब 10 बजे दिन में घटना को अंजाम दे दी. घटना उपरांत पुजा की दादी ने देखी कि बच्ची का शरीर खून से लथपथ है. ऐसे में पिता सुनील दास को घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय थाना को सूचित किया.
           सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहूँच कर जाँच-पड़ताल लग गये. प्रथम दृष्टया यह पता चला कि सीमा देवी मांसिक रुप से विक्षिप्त रहती है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना कुछ और ही है. फिर भी पुलिसिया जाँच व आवश्यक कारवाई जारी है. सच क्या है जाँचोपरांत ही पता चल पायेगा.
              खैर जो भी हो लेकिन यह घटना पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वही माँ की ममता व कोख को कलंकित कर दिया है.
               वही विगत दिनों चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया पंचायत के भंगहा गाँव में भी एक ऐसी दर्दनाक व शर्मनाक घटना घटित हुई. जो सबको दिल दहला दिया है. आखिर किस स्थिति में एक माँ बनी हैवान.  जो अपने तीन मासूम बच्चों को एक साथ नहर में फेककर ले ली जान ...।
           भंगहा निवासी रामबाबू यादव की पत्नी ललिता देवी ने अपने तीन बच्चों प्रियांशु कुमारी (4 माह) नितेश कुमार (03 साल) और अंशु कुमारी (04साल) को परिवारीक कलह से उबकर बगल के नहर में फेक कर एक साथ अपने तीन नौनिहालों की इहलीला समाप्त कर दी.  आने-जाने वाले राहगीरों ने घटना की जानकारी गाँववालों को को दी. तत्पश्चात ग्रामीणों की हूजूम घटना स्थल पर पहूँच कर दुख व चिन्ता जाहिर करते हुए स्थानीय थाना को सूचित किया गया.
        चनपटिया थाना सूचना पाकर घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहूँचकर घटना की जायजा लेते हुए बच्चों को पानी से निकाल कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी माता ललिता देवी को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की पुलिसिया कारवाई शुरू कर दी गई.
           दोनो घटना को लेकर आम जन मानस में यह चर्चा है कि अब कुछ नही कहा जा सकता है कि महिला जब अपने कोख व ममता को कलंकित कर सकती है तो वह कुछ भी कर सकती है. जब एक माता अपने ही बच्चों की जान ले सकती है तो ......

Post a Comment

0 Comments