जितेंद्र पाठक (मुंगेर): टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका कुमारी बिहार के राज्यपाल के हाथ से 3 जुलाई 2026 को मुंगेर में गोल्ड मैडल से होंगी प्रियंका ने मुंगेर यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। प्रियंका कुमारी मुंगेर शहर की नहीं बल्कि टेटिया- बम्बर में जन्मी पली बढ़ी एवं जगरनाथ उच्च विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाली एक होनहार लड़की बनी। वो टेटिया बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की रहनेवाली है। प्रियंका कुमारी को यूनिवर्सिटी के तीसरे कन्वोकेशन कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी टॉपर को सम्मानित किया जाएगा जिसमें टेटिया -बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी को मास्टर ऑफ आर्ट (इंडियन वोकल म्यूजिक) टॉपर के रूप में गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीणों में खुशी की लहर है लड़कियों में जोश है गांव में अब प्रियंका कुमारी के गोल्ड मैडलिस्ट बनने को लेकर चर्चा जोरो पर है। प्रियंका कुमारी के लिए 2026 का साल सफलताओं भरा है। वो एक सामान्य परिवार से आती हैं, जब गोल्ड मैडल मिलने का सूचना आया तो उसके प्रखंड के लोगों ने खुशियां मनाना शुरू किया है गांव के साधारण बेटी ने असाधारण तरीके से मुंगेर यूनिवर्सिटी टॉप किया है, उनके गांव तिलकारी में खुशी का माहौल है। प्रियंका के परिजन बताते हैं कि वो लगातार मेहनत कर रही थीं। मुंगेर यूनिवर्सिटी टॉपर प्रियंका कुमारी का भी मानना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्रियंका कुमारी बड़ी ही निडरता से अपनी सफलता का श्रेय टेटिया -बम्बर की धरती के लाल अंतरराष्ट्रीय कलाकार हीरो राजन कुमार को देती हैं।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...