हरीसहाय लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित, प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने किया संबोधित

हरीसहाय लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित, प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने किया संबोधित

गोरखपुर, 21 जून।  तारामंडल रोड स्थित हरीसहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय की सहायक आचार्य शिखा वर्मा ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाला विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में नियमित योगाभ्यास स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में कर्मचारी विजय पाठक, विशाल विश्वकर्मा, नीतीश पाण्डेय तथा परिचायक अवधेश तिवारी, नीलम और ऊषा सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने का संकल्प लिया।
अंत में आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन शांति पाठ द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments