बाघ हमला

वाल्मीकिनगर के भेड़िहारी में वन कर्मियों के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
--- 34 नामजद व करीब 350 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन विभाग ने कराया प्राथमिकी
--- वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में तैनात वनपाल आशीष कुमार ने थाने में आवेदन देकर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने, सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने के मामले में 34 नामजद व करीब 350 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि 15 अगस्त की सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि भेड़िहारी में एक व्यक्ति की मृत्यु बाघ के हमला में हो गया। वनरक्षी कुंदन कुमार के साथ चौक पर पहुंचा। जहां मृत व्यक्ति के शरीर को लगभग 350 लोगों के द्वारा सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया गया था। पूछताछ में भीड़ में शामिल असामाजिक तत्व साजिश के तहत लगभग 34 नामजद व 350 से ज्यादा लोगों के द्वारा वन कर्मियों को पकड़कर गाली गलौच व मारपीट की गई।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बीच बचाव कर निकालने के क्रम में भीड़ द्वारा वर्दी फाड़ दी गई। बीच बचाव के क्रम में थानाध्यक्ष पर भी हमला किया गया। विभागीय वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क पर पलट दिया गया। आरोपियों की पहचान वीडियो व स्थानीय गुप्तचर के आधार पर किया गया है। वीडियो से अन्य लोगों की पहचान होने पर अन्य लोगों का नाम दिया जाएगा। इस मामले में विधि व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर उचित कानूनी करवाई करने की मांग की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 125 /2026 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post