100 बोतल देशी मसालेदार शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रजौन,बांका :-​रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 100 बोतल (कुल 28 लीटर) देशी मसालेदार शराब बरामद की गई है। रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रजौन थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार प्रसाद ने पुलिस बल के साथ बीते गुरुवार की संध्या रजौन बाजार स्थित कठौन मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बाइक से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास सेव्व 100आ बोतलों में भरी कुल 28 लीटर देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के भूसिया निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post