चम्पारण नीति/मझौलिया/पश्चिम चंपारण
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम गुजरात के बनासकांठा से आयोजित किया गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को संबोधित किया गया तथा पात्र किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरीत की गई. कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा बी. आर., डॉ. सौरभ दुबे, तथा डॉ. चेलपुरी रामुलु, ने कार्यक्रम के संचालन एवं किसानों के साथ संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं किस्त प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में, अर्थात 2,000 रुपये प्रति किस्त, सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है। इस राशि का उद्देश्य किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने तथा खेती के लिए आवश्यक निवेश की उपलब्धता को बेहतर बनाना.
इस अवसर पर डॉ. हर्षा बी. आर. ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों सहित पात्र कृषक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि किसान इस आर्थिक सहायता का उपयोग गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, कृषि कार्यों के लिए आवश्यक छोटे उपकरण तथा अन्य कृषि निवेशों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने में कर सकते हैं।