बांका: जिले के चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के ख़िरवाकोला गांव में जहर देकर एक महिला की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस द्वारा तीन आरोपी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कई बर्षो से डायन का आरोप लगाकर 25 वर्षीय रीना टुडू की उसके ही देवर संतोष सोरेन और अन्य रिश्तेदारों ने सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता महाशय टुडू ने बताया कि उसके पुत्री की शादी 10 साल पूर्व सोने लाल सोरेन के बड़े पुत्र सूरज सोरेन के साथ हुई थी। सूरज राजस्थान में मजदूरी का काम करता था। उसकी पुत्री को कोई संतान नहीं था। वह घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को जब वह घर में खाना बनाकर जंगल गई और वापस लौटी तो उसने अपना बनाया चावल सब्जी और दाल खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही अस्पताल से एंबुलेंस आने के पूर्व उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रीना की थाली में शेष बचा खाना गांव के कुत्ते को दिया गया। जिसकी भी मौत उसी जगह हो गई। इससे साफ हो गया कि रीना की मौत जहर वाला खाने से हुई। मृतक के पिता ने मृतक के देवर संतोष सोरेन, ससुर सोनेलाल सोरेन, और शिबू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद संतोष सोरेन के पैकेट से एक सफेद रंग के पाउडर का पैकेट भी बरामद हुआ जिसमें जहर होने की बात बताई जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि संतोष जहर बनाने वाली फैक्ट्री में काम भी करता है और बराबर अपनी भाभी पर डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट भी करता था। और उसी ने घर में बनाकर रखे सब्जी में जहर दे दिया था। जिसे खाते ही उसकी भाभी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर थाना से पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए सीएफएल की टीम को भी घटना स्तर पर बुला लिया। साथ ही साथ उसे पाउडर को भी जांच के लिए भेज दिया गया है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है।
डायन के आरोप में भाभी के खाने में जहर देकर हत्या,तीन गिरफ्तार।
byआमोद कुमार दुबे
-
0

