बांका जिला न्यायालय के 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

बांका :28 नबंबर शनिवार को बांका जिला न्यायालय के 13 वां स्थापना दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय निरीक्षी न्यायाधीश सह न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय प्रवीण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट धर्मेंद्र झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम किशोर यादव, जिला विधिज्ञ संघ बांका के सचिव मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन गणमान्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, उसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम तथा प्रवासी मृतक मजदूर के आश्रितों को चेक का वितरण तथा मजदूरों के बच्चों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगद धनराशि का वितरण समाज कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया। तत्पश्चात जिला नियोजनालय बांका के सहयोग से आईटीआई के छात्रों को टूलकिट तथा स्टडी किट का वितरण किया गया। *लाभार्थी का नाम विवरण पीडीएफ में दिया गया है ।कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुमार अमित मनु, सूर्यकांत तिवारी, रिचा भार्गव, मधु अग्रवाल, कुमार माधवेंद्र, स्वर्ण प्रभात, अतुलवीर सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव सपना रानी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज आलम, अविनाश कुमार, संगीता कुमारी, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय परिषद, नीलम कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नवनीत कुमार, आकांक्षा कुमारी, भवेश चंद्र, अमित कुमार, अजिताभ, प्रणव कुमार, दिवाकांत रंजन इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय, बांका के दोनों अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, न्यायालय के कार्यालय कर्मी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कर्मी, पैनल अधिवक्ता तथा पाराविधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण मंच का संचालन आकांक्षा कुमारी द्वारा किया गया.

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post