दो माह से चापाकल खराब लोग परेशान

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गामंदिर के पीछे का एक मात्र चापानल पिछले दो माह से खराब पड़ा है जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।खास कर इस नल से पांडेय टोला,मंडल टोला सहित तिवारी टोला के लोगों को पानी की किल्लत हो गई है।इस नल के खराब होने से सबसे अधिक परेशानी रोजाना दुर्गा मंदिर आकर पूजा करने वाले भक्तों को हो रही है जिसे काफी दूर से पानी लाकर पूजा करना पड़ता है। इसी पानी की परेशानी के कारण लोग अपने घरों से ही पानी लेकर मंदिर आते हैं।इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार बताते हैं कि उन्हें जानकारी मिलने पर विभाग को इसकी मरम्मत का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post