बांका के बेलहर उपचुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर आज डाले गये वोट


(आमोद दुबे ) बांका (चम्पारण नीति) । जिला के बेलहर उपचुनाव में कुछ मामूली विवादों और झड़पों को छोड़ दें तो बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आज संपन्न मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। बेलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन प्रखंडों बेलहर, चांदन एवं फुल्लीडुमर के 329 मतदान केंद्रों पर आज वोट डाले गए। क्षेत्र में करीब 55 से 60% तक मतदान का अनुमान है। जबकि कुछ जगहों पर एक से दो घण्टे मशीन खराब होने के कुछ मतदाताओं को परेशानी हुई। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी रामदेव यादव एवं एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव के बीच है। रामदेव यादव क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं, जबकि लालधारी यादव पहली बार चुनाव मैदान में हैं और वह इसी क्षेत्र के सांसद गिरधारी यादव के भाई हैं। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान आज सुबह 7 बजे आरंभ हुआ और अपराहन 4 बजे समाप्त हो गया। हालांकि मतदान समाप्ति की निर्धारित समय सीमा के बाद भी कई केंद्रों पर कतार में लगे मतदाताओं को मतदान करने की सुविधा दी गई। एक मोटा आकलन के मुताबिक क्षेत्र में आज 55 से 60% तक मतदान का अनुमान है। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 3 हजार 170 है। इनमें 1 लाख 42 हजार 289 महिला मतदाता हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर पुरुष से अधिक महिला मतदाता ने मतदान में भाग लिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post