


(फुल देवराजी की रिपोर्ट )
रामनगर पुलिस स्मरण दिवश पर शहीद भुटन यादव को किया गया याद।देश की खातिर अंतिम क्षणों तक मुकाबला करने वाले यह महान व्यक्ति भुटन यादव प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्र के एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए शहीद की स्मरण में सम्मान समारोह में बलिदानियों की मृत्यु नहीं होती है वह अमर होते हैं उक्त बाते बगहा एसपी राजीव रंजन ने हरिनगर हाई स्कूल में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कहीं। इस अवसर पर शहीद की पत्नी मु. सुमित्रा देवी,
बगहा एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ अर्जुन लाल, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, सीओ विनोद कुमार मिश्र, कई जितेन्द्र सिन्हा, भाजपा नेता मधुकर राय, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, जदयू नेता अनिल पटेल, शिक्षक सह समाजसेवी संदीप मिश्रा ,मुखिया बुलबुल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों पुष्प माला अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रखंड के खटौरी निवासी वीरगति प्राप्त भुटन यादव को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अइस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष कुमार ने की। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सदाकांत शुक्ला ने कहा कि जो जवान शहीद होते हैं व मरते नहीं अमर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ,बीडीओ जितेन्द्र सिंह,वबैदुर रहमान ने बताया कि शहीद भुटन यादव का जन्म 9 जून 1978 में प्रखण्ड के खटौरी गांव में हुआ था। शहीद भुटन यादव 62 वी वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व बल में तैनात थे जिसे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ताडमेटला और चिंतलनार जंगल के समीप 6 अप्रैल 2010 मे लगभग 700 नक्सलियों ने घात लगाकर किये गये हमले में केन्द्रीय रिजर्व बल की उक्त टुकडी पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें भुटन यादव ने साहस व वीरता का परिचय देते हुए बहादुरी के साथ साथ लडते हुए वीरगति को प्राप्त कर गए। इस पुलिस स्मृति दिवस पर हुए कार्यक्रम की सराहना मौजूद लोगों ने की। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नागेन्द्र साह, मुखिया नसीम अख्तर, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो अरमान खान, समाजसेवी पिन्टु सिंह, जदयू नेता राजू पाण्डेय, भाजपा अविनाश राय, वार्ड पार्षद शमीम अंसारी,मानव सेवा संगठन के सचिव सुजल सिंह, मो सलाउद्दीन,हाई स्कूल शिक्षक विपीन कुमार गुप्ता, समेत हरिनगर उच्च विद्यालय के शिक्षक समेत सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।