(आमोद दुबे)
बांका ,(चम्पारण नीति) । बेलहर उपचुनाव में चांदन प्रखंड के चाँदवारी पंचायत के बूथ नम्बर 177 सलैया बूथ से मतदान देकर बेहरार गांव की एक महिला मतदाता को पेट्रोलिंग वाहन से धक्का लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।बताया जाता है कि उक्त महिला सुबह से ही अपने घर से वोट देने अपने बूथ पर आई थी।और वोट देकर वापस आ रही थी रास्ते मे ही बैलेट मशीन लेकर वापस जा रही एक पेट्रोलिग वाहन ने उसे धक्का मार दिया।जिससे उसकी घटना स्तर पर मौत हो गई।बाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।और लाश के पास काफी हंगामा भी हुआ।बाद में चांदन थानाध्यक्ष निराज तिवारी,सीओ शंभु शरण राय कटोरिया थानाध्यक्ष भी घटना पर पहुँच गए ।और ग्रामीणों को समझा बुझा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया।ग्रामीण लगातार मुआवजे को मांग कर रहे थे ।स्थानिय पूर्व मुखिया सहेंद्र दास ने कबीर अंत्येष्ठि योजना का तीन हजार एंव अंचलाधिकारी शंभु शरण राय ने सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही। तब जाकर लाश को ग्रामीण द्वारा उठाने दिया गया। घटना की जानकारी होते ही राजद उम्मीदवार रामदेव यादव भी घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय पदाधिकारी से मुआवजे के बारे में पूछताछ किया।मुखिया स्थानीय पूर्व मुखिया सहेंद्र दास ने बताया कि महिला काफी गरीब थी, और उसका पति पुणे में नौकरी करता है। वह अपने बेटे के साथ घर में रहती थी ग्रामीणों को मुआवजे की बात बता कर किसी तरह मामले को तत्काल रोका गया है अगर मुआवजा नहीं मिला तो ग्रामीण फिर से सड़क पर उतरने की तैयारी करेंगे। इस संबंध में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष चाँदन द्वारा भी समुचित कार्रवाई करने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष चाँदन नीरज तिवारी ने बताया कि उस वाहन को भी मुकुंदा बूथ 274 पर पकड़ लिया गया है। जिससे दुर्घटना हुई है। लेकिन उक्त वाहन में सवार सभी लोग भाग खड़े हुए थे। इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मतदान देकर लौट रही महिला को पेट्रोलिंग वाहन ने कुचला ,हुई मौत
byचम्पारण नीति
-
0
