बेलहर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रामदेव यादव की जीत


आमोद दुबे पटना। बांका के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रामदेव यादव करीब 28 हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं। दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बेलहर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का कार्य तकरीबन संपन्न हो गया। विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों का योग एवं अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आधिकारिक रिजल्ट में मतों की संख्या मेंं न्यूनाधिक अंतर हो सकता है। इधर अंतिम दौर की मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद राजद प्रत्याशी रामदेव यादव को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव के ऊपर मिली बढ़त के आधार पर अपनी जीत सुनिश्चित देखकर राजद एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। उत्साह में कार्यकर्ता एवं समर्थक अबीर गुलाल उड़ाते हुए जीत का जश्न मनाने में लग गए। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए चुनाव के मतों की गिनती 24 चक्र में संपन्न हुई। मतों की गिनती के बाद अन्य औपचारिकताओं में कर्मी व्यस्त हैं। बेलहर क्षेत्र में हुए उपचुनाव की खास बात यह रही कि राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने पहले चक्र से लेकर मतगणना के अंतिम चक्र तक लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि पहले क्षेत्र के चांदन प्रखंड में जदयू को बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी । लेकिन वहां भी रामदेव यादव की भारी बढ़त रही। बेलहर में उन्होंने पहले से ही बढ़त बना रखी थी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post