दिल्ली में बिहारियों के गमछे पर हुए विवाद के खिलाफ खोला मोर्चा : प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद मणि तिवारी ने

दिल्ली में बिहारियों के गमछे पर हुए विवाद के खिलाफ खोला मोर्चा : प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद मणि तिवारी ने


(रिजवान) नरकटियागंज जदयू संगठन को धारदार बनाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद मणि तिवारी उर्फ रिंटू तिवारी ने किया।इस कड़ी में प्रखंड अध्यक्ष अरविंद मणि तिवारी उर्फ रिंटू तिवारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष एवं सचिव के लिए प्रखण्ड स्तरीय बैठक किये है।दिल्ली में बिहारियों के गमछे पर जो विवाद हुआ था।उसका हम निंदा करते है।हम सब बिहारियों का गमछा आनबान और शान है।इसलिए आज पार्टी कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं को गमछा से सम्मानित किया गया।इस दौरान सभा मे आये विधानसभा प्रभारी को फूल माला एवं गमछा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जदयू विधानसभा प्रभारी संजय सिंह पटेल ने कहा कि गांव गांव जाकर प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष और एक सचिव का चुनाव किया जाना है।हमलोग संगठन को मजबूत करेंगे,जिससे आगामी 2020 के विधानसभा चुनाव में हमारी एनडीए सरकार फिर से कायम हो सके।उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक पंचायत,प्रत्येक शहर में जाकर नीतीश सरकार के चल रहे योजना को लोगों को बताएंगे।इस मौके पर जिला महासचिव शाहनवाज रिजवान ने विधानसभा प्रभारी को गमछा देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राहुल कुमार जायसवाल,जिला महासचिव जदयू शाहनवाज रिजवान,प्रखण्ड उपाध्यक्ष संतोष मिश्र, प्रखण्ड उपाध्यक्ष जदयू मनान अंसारी,मकबूल आलम,रिजवानुल्लाह अंसारी,जिला महासचिव जदयू किशोरी जायसवाल,सुरेश साह,अलखदेव पासवान,राहुल मिश्र,टुन्ना साह,राजेश गुप्ता के साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments