(आमोद दुबे)
बांका । जिला के चांदन में उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ पर्व और व्रती का 36 घण्टे का निर्जला उपवास समाप्त हो गया।रविवार को अहले सुबह से ही प्रखंड के सभी घाटों पर व्रती औऱ परिवार के सदस्यों के अलावे पूरे समाज के महिला पुरुष और बच्चे अर्ध देने घाटों पर जमा हो गए।चांदन के कलुआ घाट, रामपुर, गोविंदपुर, बेहगा,बिरनिया,डूमरथर,और गोंडा घाट पर काफी भीड़ हुई।जबकि सबसे अधिक भीड़ कलुआ घाट पर हुई।जहाँ स्वंय थानाध्यक्ष नीरज तिवारी,बीडीओ दुर्गाशंकर, चिकित्सा प्रभारी की लगातार निगरानी बनी रही।इस घाट पर जहाँ सारी व्यवस्था बेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया।वही मुफ्त चाय की व्यवस्था जया पांडेय द्वारा औऱ महाप्रसाद का वितरण दिलीप रजक एंव टिपनठाकुर जबकि पानी की मुफ्त व्यवस्था संदीप केशरी द्वारा किया गया था।