रामनगर नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत


(फुल देवराजी की रिपोर्ट )रामनगर गोर्वधना थाना क्षेत्र के मंचगवा पंचायत के बरवा बैरिया गांव के समीप छठघाट नदी में नहाने के क्रम में 10 वर्षीय बालक की मौत डूबने से हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाल कर पीएचसी ला रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंचगवा पंचायत के मुखिया रामकृष्ण खतईत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि छठ घाट पर राजू सोनी का दस वर्षीय पुत्र शनिवार को छठ घाट पर खेल रहा था कि उसके साथ अन्य बच्चे के साथ ढोंगई नदी में नहाने चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post