सभा में पार्टी का आगाज, हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे


(आदित्य कुमार दुबे) पटना। बिहार के पं चम्पारण जिला के मुख्यालय स्थीत बेतिया के नगर भवन में एक सभा के दौरान विशाल जनसंघर्ष पार्टी का आगाज हुआ है। वहीं सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुुुुँच कर पार्टी की स्थापना के गवाह बने। सभा में पूर्व बिहार सरकार के मंत्री एवं पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने कहा गया कि कुुुछ लोगों के लिए सत्ता है खेल एवं सुशासन है फेल ।कहाँ की बिहार में अत्याचार फैल हुुुआ है । लोग कहते है कि हमारी न नीतीश से बनी और न लालू से। क्योंकि मैं अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं । हम जब मंत्री थे तो किसी में हिम्मत नहीं थी कि रिश्वत मांग ले। सत्ता तलवार से चलती है। न्याय प्रिय काम करने के लिए हम लोगों ने नई पार्टी की स्थापना की है। वहीं पूर्व आईएएस एवं विश्व बैंक के निदेशक गुलरेज होदा ने कहा कि नई पार्टी बनाना आज समय की मांग बताया । कहाँ की हमारी नई पार्टी की भागीदारी समाज में सुनिश्चित करेगी। जनाब होदा ने कहा कि समाज की सबसे बुनियादी जरूरत सुरक्षा है। पुलिस को कैसे लोक सेवक एवं समाज सेवक बनाएं। इस विषय पर सब को सोचना होगा । सीधे- साधे लोगों के लिए यह पार्टी हम बनाए हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा एवं गरीबों लोगों के लिए यह पार्टी बनाए हैं । जिसके कार्यकर्ता संघर्ष स्वयंसेवक बनेंगे। वहीं राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलरेज होदा एवं राष्ट्रीय महासचिव पूर्णमासी राम को बनाया गया । मंच संचालन उजैर अंजुम ने किया । मौके पर म.मनिर,रहुल अमिन खां,मनौवर आलम,शौकत रजा,राजेश्वर राव सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post