माननीय मुख्यमंत्री का दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पश्चिम चम्पारण में आगमन 8 नवंबर को


पटना ।विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास एवं निरीक्षण। मामाननीय मुख्यमंत्री का दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पश्चिम चम्पारण में आगमन 8 नवंबर मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार का दिनांक-8.11.2019 को पश्चिम चम्पारण जिला के मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, रमपुरवा के खेल मैदान में आगमन हो रहा है। वे वहां विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर उच्च विद्यालय, रमपुरवा, मैनाटांड़ के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा विकास योजनाओं का स्टाॅल लगाया गया है। जिसमें परिवहन, कृषि, डी.आर.सी.सी., स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइसीडीएस, डीआरडीए, जीविका, थरूहट विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टाॅल शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच तीन पहिया वाहनों का वितरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कौशल विकास केन्द्रों के छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित की जायेगी। तदुपरांत माननीय मुख्यमंत्री दिनांक-8.11.2019 को ही अपराह्न में वाल्मीकिनगर में नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद गंडक तटबंधों पर कराये गये सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के बाद माननीय मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व में सफारी भी करेंगे। दिनांक-9.11.2019 को पूर्वाह्न वाल्मीकिनगर से प्रस्थान कर जायेंगे। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत मैनाटांड़ के रमपुरवा एवं वाल्मीकिनगर में कार्यक्रम के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पश्चिम चम्पारण जिला के भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के चलते यहां माओवादियों एवं उग्रवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु विशेष सतर्कता एवं चैकसी बरती जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं यहां आने-जाने वाले रास्तों पर एंटी सबोटेज चेकिंग करायी जा रही है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए ए.एस.एल. एवं क्यू.आर.टी. की व्यवस्था की गयी है। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के संपूर्ण क्षेत्र को सील कर दिया गया है। वी.वी.आई.पी. के प्रोटेक्शन हेतु जगह-जगह पर सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का पल-पल जायजा लिया जा रहा है एवं प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post