


बेतीया। चिल्ड्रेन प्ले यूनिट, मेडिटेशन हट एवं वाॅच टाॅवर सैलानियों को देगा प्रकृति का अद्भूत आनंद।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार का दिनांक-8.11.2019 को वाल्मीकिनगर में सैलानियों के लिए सुसज्जित इको पार्क का शुभारंभ करेंगे। 10560 वर्ग मी. में विस्तृत इको पार्क सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। यहां बनाये गये चिल्डेªन प्ले यूनिट, मेडिटेशन हट एवं वाॅच टाॅवर पर्यटकों को अद्भूत आनंद देगा। वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के अंतर्गत विकसित किये जा रहे इको टूरिज्म का यह सुंदर माॅडल होगा।
जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि हाल के दिनों में बाघों की संख्या में इजाफा होने के बाद यहां सैलानियों का आना बढ़ गया है। इससे यहां रोजगार की भी संभावनायें बढ़ने लगी है। वहीं वीटीआर के मंगुराहां में विकसित किये गये पर्यटकों के लिए गाइड स्वरूप हाॅल एवं थीम पार्क भी पर्यटन के क्षेत्र में चार-चाँद लगायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकृति के बीच तनाव से मुक्ति के लिए लोग इको पार्क में बने मेडिटेशन हट में ध्यान लगायेंगे। योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा में यह ध्यान केन्द्र पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा। वहीं चिल्डेªन प्ले यूनिट का निर्माण होने से सैलानियों का आना बढ़ेगा जिससे इस क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।