
(आदित्य कुमार दुबे )
पटना। बिहार के पं चम्पारण जिला के विहिप के जिला मंत्री रमण गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस को बताया की मझौलिया प्रखंड के महनागनी में पॉलिटेक्निक कॉलेज जिस ज़मीन पर बन रहा है उस को लेकर स्थानीय लोगों एवं पुलिस - प्रशासन से पूर्व में झड़प हुआ था । झड़प के बाद पुनः कॉलेज का निर्माण उसी ज़मीन पर शुरू हो गया । रमण गुप्ता जमीन से जुड़ा कुछ कागज प्रेस को दिया । जिसमें उन्हों ने दावा किया है की बेतिया राज के राजगुरु के द्वारा ज़मीन हिन्दू समाज को दान दिया गया है,जिसमें वर्तमान में आसपास के कई गांवों का महावी आखाडा़ वर्षो से लगता है तथा कुछ वर्षों पहले लोअर कोर्ट से उसकी डिग्री भी हुआ था। आगे कहाँँ की निर्माण कार्य हो रहा है और तो और स्थानीय लोगों द्वारा वर्तमान में उच्च न्यायालय में भी मुकदमा दायर किया गया है, फिर भी निर्माण कार्य न रोकने की क्या मजबूरी है समझ में नहीं आ रहा । प्रशासन सेे मांग किया है की जब तक मामला न्यायलय में है तब तक निर्माण कार्य रोका जाए तथा मिल बैठकर कोई दूसरा रास्ता निकाला जाए । जिले का आधुनिकीकरण जरूर हो लेकिन इसके लिए हमारी आस्था का मजाक नहीं उड़ाया जाए ।अगर इसपर प्रशासन संज्ञान नही लेता तो इस मामले को विहिप एवं बजरंग दल अपने हांथो में लेगा औऱ आंदोलन करने को बाध्य होगा । वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग मंत्री विनय कुमार, जिला कार्याध्यक्ष नीरज सोनी, निलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनू साह,उपाध्यक्ष राजू कुमार,नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता शामिल रहें ।