(फुल देवराजी )
रामनगर वीटीआर जंगल से बाहर आकर एक बाघ ने प्रखंड के झरहरवा विद्यालय के समीप रविवार को सात बकरियों का अपना शिकार बना लिया । बाघ के स्कूल के समीप आने से जहां एकतरफ चरवाहों में अफरातफरी मच गई। वही दूसरीतरफ स्कूल के बच्चों में हड़कंप मच गया। परसौनी पंचायत के मुखिया विजय कुमार महतों ने बताया कि दिन के 2 बजे झरहरवा गांव के पशुपालक रामराज कांजी अपने बकरियों को यहां के सरकारी स्कूल के समीप चरा रहे थे। तभी वहां एक बाघ पंहुच आया। उसने वही चार बकरीयों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वही यहां मौजूद तीन बकरियों को अपने साथ खींच गन्ने में ले गया। इस वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सैकडों की संख्या में लोग घटना स्थल के पंहुच गए है। इस संबंध में गोबर्द्धना वन पदाधिकारी मानवेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि अभी किसी बाघ के शिकार की सूचना नही मिली है । सूचना मिलने पर जांच की जाएगी। फिर मुआवजा प्रदान किया जाएगा।