(फुल देवराजी की रिपोर्ट रामनगर)
रामनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय डीलरों का प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण में शामिल सभी डीलरों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन वितरण किया गया। बीडीओ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रानिक मशीन के बाद पूर्णतः कालाबाजारी बंद हो जाएगा। सभी लाभुको को खाद्यान्न मिल मिलेगा। एमओ अनिल कुमार सिन्हा ने इस मशीन के माध्यम कितने लाभुको के बीच राशन का वितरण किया गया यह सब जानकारी देखा जा सकता है। ट्रेनर रजनीश यादव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डीलरों को मशीन चलाने की जानकारी दी। इस मौके पर जनवितरण दुकानदारों में अर्जुन दास, उतम प्रसाद गुप्ता, संजीत राव, किशनदेव राम, जयश्री पासवान, हरिचन्द्र यादव समेत अन्य शामिल रहे।